होली मिलन समारोह एवं फ्री स्कूटी वितरण – पहली स्कूटी विजेता राजकुमारी गौरा
04 Mar 2026 कोहडौरा मुहम्मदपुर, आजमगढ़ (उ॰प्र॰)
अनिकेत शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान में पहली बार स्कूटी विजेता राजकुमारी गौरा (बादशाहपुर, जौनपुर) को होली मिलन समारोह के अवसर पर स्कूटी भेंट की गई।
अनिकेत शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर फ्री मोबाइल एवं स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था में पहली बार स्कूटी विजेता राजकुमारी गौरा, बादशाहपुर (जौनपुर) को 4 मार्च को स्कूटी भेंट की गई। संस्था उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
समारोह में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उपहार भेंट किए गए। साथ ही अनिकेत प्यारी बेटी-बेटा शगुन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए गए।