कोहड़ौरा, मोहम्मदपुर, आज़मगढ़
Back to Events
दीपावली मिलन समारोह एवं गिफ्ट वितरण कार्यक्रम 2026

दीपावली मिलन समारोह एवं गिफ्ट वितरण कार्यक्रम 2026

05 Nov 2026 10:00 AM - 3:00 PM हेड ऑफिस, कोहड़ौरा, पोस्ट मुहम्मदपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
संस्था के मुख्यालय पर दीपावली मिलन समारोह एवं गिफ्ट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विजेताओं को 2 स्कूटर, फ्रिज, डिनर सेट तथा अन्य सदस्यों को साड़ी, बर्तन व उपहार सामग्री भेंट की गई।

अनिकेत शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान (रजि. नं. 349/2016/17) द्वारा बेटा-बेटी योजना के अंतर्गत दीपावली के शुभ अवसर पर 5 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार को संस्था के मुख्यालय, कोहड़ौरा मुहम्मदपुर, आजमगढ़ में दीपावली मिलन समारोह एवं गिफ्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला।

विजेताओं को भेंट किए गए उपहार

  • स्कूटर — सुनीता राजभर (जौनपुर)
  • स्कूटर — आरती भारती (जौनपुर)
  • फ्रिज — किरन कुमारी
  • डिनर सेट — रिंकी राजभर
  • डिनर सेट — मंजू जी

इसके अतिरिक्त अनेक सदस्यों को साड़ी, बर्तन एवं अन्य उपहार सामग्री भेंट की गई। विजेताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सभी लीडर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और बड़ी संख्या में महिलाओं व सदस्यों ने भाग लेकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम के निवेदक संस्था के समाजसेवी एवं प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार गौतम रहे।

संस्था एक परिवार है — सभी सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Gallery
11 photos